उत्तराखंडः भाजपा के 10 नेताओं को नए साल का तोहफा
मकर संक्रांति पर्व पर त्रिवेंद्र सरकार ने 10 भाजपा नेताओं को राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। निगम, परिषद और अन्य संस्थानों में दो को अध्यक्ष और आठ को उपाध्यक्ष का पद दिया है। सरकार अभी तक 74 भाजपा नेताओं को दायित्व सौंप चुकी है। 
 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौने दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दिसंबर, 2018 में दायित्वधारियों की पहली सूची जारी की थी। सूची में 14 भाजपा नेताओं के नाम शामिल थे। इसके बाद मार्च, 2019 में जारी दूसरी सूची में 51 भाजपा नेताओं को कैबिनेट, राज्यमंत्री और अन्य पदों पर दायित्व सौंपा गया। दूसरी सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को बदरीनाथ मंदिर समिति का सदस्य बनाया गया था।

हालांकि अनंत ने पद पर सेवाएं देने में असमर्थता जता दी थी। अब तीसरी सूची जारी की गई है। सूची में उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद के अध्यक्ष बनाए विश्वास डाबर को पहले कोई और पद दिया था। अब उनका दायित्व बदल दिया है। सूत्रों के अनुसार सरकार लगभग 15 और कार्यकर्ताओं को दायित्व देने की सूची जल्द जारी कर सकती है।


यहां देखिए पूरी लिस्ट


विभाग                               पद             नाम
1. उत्तराखंड राज्य बीज      अध्यक्ष        राजवीर सिंह, खटीमा 
एवं जैविक उत्पाद 
प्रमाणीकरण संस्था  
2. उत्तराखंड आवास एवं     अध्यक्ष        विश्वास डाबर, देहरादून
विकास परिषद
3. उत्तराखंड राज्य उच्च     उपाध्यक्ष-2     बहादुर सिंह बिष्ट, हल्द्वानी 
शिक्षा उन्नयन समिति 
4. सिंचाई सलाहकार        उपाध्यक्ष-1     अतर सिंह असवाल, श्रीनगर
समिति 
5. सिंचाई सलाहकार        उपाध्यक्ष-2     अतर सिंह तोमर, चंबा
समिति
6. माटी कला बोर्ड          उपाध्यक्ष        शोभाराम प्रजापति, रुड़की
7. समाज कल्याण योजना  उपाध्यक्ष        फकीर राम टम्टा, पिथौरागढ़
अनुश्रवण समिति
8. पिछड़ा वर्ग कल्याण     उपाध्यक्ष        खेमपाल सिंह, देहरादून
परिषद
9. उत्तराखंड वन पंचायत   उपाध्यक्ष        करन बोहरा, डोईवाला
सलाहकार परिषद
10. जैविक उत्पाद परिषद   उपाध्यक्ष        सुशील चौहान, हरिद्वार